Homeउत्तर प्रदेशकोठी चौराहे पर युवाओं ने सपा सांसद राम लाल जी सुमन का...

कोठी चौराहे पर युवाओं ने सपा सांसद राम लाल जी सुमन का पुतला फूंका 

7 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी – समाजवादी पार्टी सांसद राम लाल जी सुमन द्वारा हिंदुस्तान के वीर सपूत राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर हिंदू राष्ट् शक्ति देश देवालय व कारणी सेना भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। जिसे लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं एसे में जिले की तहसील हैदरगढ़ ब्लॉक सिद्धौर के कोठी चौराहे पर आक्रोशित युवाओं ने मंगलवार शाम समाजसेवी दिलीप सिंह परमार व ठाकुर शिवम सिंह जिला अध्यक्ष हिन्दू राष्ट्र शक्ति की अगवाई में सपा सांसद राम जी लाल सुमन के पुतले को जूतों की माला पहनाकर पुतला फूंका। साथ ही  राम जी लाल सुमन मुर्दाबाद, अखिलेश यादव मुर्दाबाद,राणा सांगा अमर रहें, राणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि जैसे गगन भेदी नारे लगाए। आक्रोशित युवाओं ने एक सुर में सरकार से मांग करते हुए कहा कि सांसद की सांसद सदस्यता रद्द करते हुए इन पर देश द्रोह के तहत कार्यवाही की जाय। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कोठी राम तीरथ वर्मा किसान नेता दुर्गा सिंह, दीपक सिंह, शैलेंद्र सिंह,, जितेंद्र सिंह, अंबुज सिंह, , प्रधान प्रतिनिध विनोद सिंह नूरापुर , दिनेश सिंह, श्याम मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, सचिन यादव, मुकेश तिवारी, राम सजीवन चौहान, रवि वर्मा, अजय वर्मा, बबलू सिंह, समाजसेवी दुर्गा सिंह, मनोज सिंह, तूफान सिंह, उत्तम सिंह, रामप्रताप रावत, आयुष सिंह ,दिलीप सिंह,बाबा बंसी रावत, अजय वर्मा ,रामू बाबा, पवन राज, अभय सिंह, शिवराम सिंह, अभजीत सिंह, सर्वेश सिंह, राजा सिंह , दिनेश सिंह,आकाश सिंह, दीपक सिंह, सिद्धार्थ सिंह और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस भी मौजूद रही।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular