Homeउत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार के आरोप में अमेठी जनपद के जिला समाज कल्याण अधिकारी पर...

भ्रष्टाचार के आरोप में अमेठी जनपद के जिला समाज कल्याण अधिकारी पर दर्ज हुआ मुकदमा

6 / 100 SEO Score

उप निदेशक समाज कल्याण ने गौरीगंज कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा,समाज कल्याण अधिकारी और कार्यालय के बाबू पर सस्पेंड की कार्रवाई भी की गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। अमेठी जनपद के जिला समाज कल्याण अधिकारी और उनके बाबू के बीच रिश्वत के पैसों को लेकर हुए विवाद की जानकारी पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने अयोध्या मंडल के उप निदेशक को जांच का निर्देश दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल और बाबू गोकुल प्रसाद जायसवाल को निलंबित किया गया है। बाबू गोकुल प्रसाद ने समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उनके द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है। बाबू ने जांच अधिकारी को साक्ष्य के साथ बताया था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जबरन उनके मोबाइल से अपनी पत्नी के खाते में 40 हज़ार रुपये ट्रांसफर किया है। दूसरी ओर जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने बाबू गोकुल प्रसाद पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भी बाबू का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो जांच अधिकारी को सौंपा है।
बयान
मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे है। विभागीय अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हैं, आरोपी कोई भी हो बख्शा नहीं जायेगा।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular