Homeबड़ी खबरपलवल को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन...

पलवल को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस ने कहा नशा तस्करों की असली जगह जेल की सलाखों में है

6 / 100 SEO Score

पलवल – डीएसपी क्राइम मनोज कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस, द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में पुलिस कप्तान के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस ने उनकी अगुवाई में डॉग स्क्वाड सहित की गई मेगा रेड में नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार किया है। जिसमें जिला पुलिस ने 3 नशा तस्करों को मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही एनडीपीएस के तहत अलग-अलग तीन मामले भी दर्ज किए गए हैं।डीएसपी ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर मार्केट, रसूलपुर रोड से नशा तस्करी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिस पर एसपी पलवल ने कड़ा संज्ञान लिया और उनके निर्देशानुसार उक्त रेड करते हुए क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी P/SI दीपक टीम ने शेखपुरा मोहल्ला पलवल निवासी आमिर खान को 246 ग्राम गांजा व एक छुरी लोहा सहित तथा सैनी नगर ट्रैक्टर मार्केट पलवल निवासी खेमचंद उर्फ गोलू को एक जिन्दा कारतूस व गांजा बेचने में प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक पॉलिथीन सहित, एवीटी हथीन टीम ने सोनू निवासी सैनी नगर ट्रैक्टर मार्केट पलवल तस्कर को 444 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। वही तीसरे मामले में पुलिस की भनक पाकर फरार हुए आरोपी शेखपुरा पलवल निवासी अशफाक द्वारा फेका गया 1.42 किलोग्राम गांजा को एंटी नारकोटिक सेल होडल प्रभारी निरीक्षक उमर मोहम्मद की टीम ने बरामद किया। तीनों जगह पूरी प्रक्रिया ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री अजय सिंह नायब तहसीलदार पलवल के समक्ष पूरी पारदर्शिता से की गई है। बरामद मादक पदार्थ एवं अवैध हथियार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर पलवल में मामला पंजीबद्ध कर आगामी जांच इकाई द्वारा आरोपियों से बरामद मादक पदार्थ के स्त्रोत बारे गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular