Thursday, February 12, 2026
spot_img

20.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशस्कूल से लौट रही छात्रा को कार ने टक्कर मारी, सड़क हादसे...

स्कूल से लौट रही छात्रा को कार ने टक्कर मारी, सड़क हादसे में किशोरी घायल

फतेहपुर, बाराबंकी – कार चालक की लापरवाही से स्कूल से घर लौट रही छात्रा घायल हो गई। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार इसरौली निवासी कमल कुमार की 15 वर्षीय बेटी प्रियंका वर्मा सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। वह रोज की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर इसरौली लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रियंका साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल हो गई हादसा करने के बाद कार चालक मौके से आनन फानन में फरार हो गया। राहगीरों ने परिवार को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रियंका को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गए।अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल किशोरी का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया  परिजनों ने पीआरवी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular