Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर दि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की हड़ताल व आठवें दिन भी धरना...

फतेहपुर दि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की हड़ताल व आठवें दिन भी धरना रहा जारी

फतेहपुर, बाराबंकी – अधिवक्ताओं और लेखपाल के बीच विवाद गहराता जा रहा है। बार एसोसिएशन के वकील एसडीएम कार्यालय के सामने पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को कई बार दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। जानकारी के अनुसार मामला 18 फरवरी का है, जब अंश निर्धारण के दौरान अधिवक्ता मनोज कुमार मौर्या ने लेखपाल विवेक कुमार पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल अधिवक्ताओं  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि जब तक भ्रष्ट लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी और उसे जेल नहीं भेजा जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वकीलों के विरोध के चलते तहसील और उपनिबंधक कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है।धरने में महामंत्री रामलाल वर्मा, प्रदीप कुमार निगम, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, हरिनाम सिंह वर्मा, यादवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। अधिवक्ताओं की मांग है कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular