Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात कारणों से लगी आग में 20 बीघा गेहूं की तैयार फसल...

अज्ञात कारणों से लगी आग में 20 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर हुई खाक

8 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – खेतों में तैयार खड़ी गेंहू की फसल जलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम खोर एत्मादपुर में दोपहर के समय अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे इस पर काबू नहीं पा सके। सूचना मिलते ही बदोसराय के कोतवाल संतोष कुमार फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में नौमीलाल, मोतीलाल, उत्तम, रामप्रसाद, देवीदीन, लक्ष्मीनारायण, राजेश, रोहित राम और प्रेम शंकर समेत कई किसानों की लगभग 20 बीघा पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्र में लगातार हो रही आग की घटनाओं से किसानों में दहशत का माहौल है। तहसीलदार शरद सिंह के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया है। तहसीलदार ने पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उचित मुआवजा दिया जाएगा। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular