Home उत्तर प्रदेश खरपतवार जलाने के चक्कर में लगी आग 5 बीघा गेहूं जलकर हुआ राख

खरपतवार जलाने के चक्कर में लगी आग 5 बीघा गेहूं जलकर हुआ राख

0
खरपतवार जलाने के चक्कर में लगी आग 5 बीघा गेहूं जलकर हुआ राख
4 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – तहसील क्षेत्र में किसान की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को वतिया मसूदपुर में एक युवक ने अपने खेत के किनारे पड़े खरपतवार में आग लगा दी। भीषण दोपहर और तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार आग तेजी से पास के खेत में फैल गई। वहां मड़ाई के लिए इकट्ठा की गई गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। ऊंची-ऊंची लपटें देखकर ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई।सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड की   टीम ने घंटों की  कडी मशक्कत के बाद  तब जाकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में खूनखून, गुड्डू, शिवकुमार और राम गुलाली की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।फसल जल जाने से किसानों को भारी नुक्सान हो गया

4 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here