Wednesday, February 11, 2026
spot_img

15.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशचोरों ने अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को निशाना, 18 हजार...

चोरों ने अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को निशाना, 18 हजार की नगदी सहित मंहगी दारू किए चोरी

मसौली, बाराबंकी –  बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर मे देशी एव अंग्रेजी शराब की दुकान सहित परचून की दुकान का सटर तोड़कर 18 हजार की नगदी सहित शराब व किराने का सामान उठा ले गये। पीड़ित दुकानदारों ने थाना मसौली मे चोरी की तहरीर दी है। त्रिलोकपुर चैकी अंतर्गत त्रिलोकपुर  रानीबाजार मार्ग पर स्थित देसी शराब, अंग्रेजी बियर, कंपोजिट शराब, व किराने की दुकान का बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने  ताला तोड़ कर चोरों ने पुलिस की रात्रि गस्त की पोल खोल दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्केट मे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो रात्रि करीब तीन बजे चोरों को देसी शराब की दुकान का ताला तोड़ते व दुकान के अंदर जाते देखा गया है। शराब दुकान मालिकों ने बताया कि देशी दुकान से गल्ले में रखी 12 हजार की नगदी, अंग्रेजी बियर कंपोजिट शराब की दुकान से 3 हजार की नगदी व किराने की दुकान से पच्चीस सौ की नगदी  चोरों ने  साफ कर दिया है तीन, तीन दुकान में एक साथ चोरी होने से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल व्याप्त है। वही चोरो ने मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों मे चोरी कर पुलिस के रात्रि गस्त को धता बताते हुए चुनौती दी है। पुलिस सीसीटीवी फोटेज के जरिये मामले की जाँच मे जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular