Homeउत्तर प्रदेशभाकियू लोकशक्ति-हरपाल गुट नें संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का किया आयोजन

भाकियू लोकशक्ति-हरपाल गुट नें संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का किया आयोजन

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति व भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट द्वारा संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का कार्यक्रम हर माह की तरह लगातार इस बार भी जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित जिलाध्यक्ष के के यादव उर्फ गुड्डू यादव वा जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी की देखरेख में आयोजित हुआ।
सोमवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का दोनों किसान संगठनों के जिलाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रक्तदान करने वालो में संगठन के जिला महासचिव मनीष यादव, नगर अध्यक्ष महिला सुषमा यादव, संजय गुप्ता, योगी कुमार, अमन कुमार, सलीम अहमद सहित पांच कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर महादानी बने। जिलाध्यक्ष के के यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मैं स्वयं अभी तक 18 बार रक्तदान कर चुका हूं। जीवन मिला है क्यों ना एक दूसरे के काम आ जाएं। किसी की जान बचाने के लिए एक रक्तदान बहुत ही आवश्यक है। एक रक्तदाता के रक्तदान करने से तीन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। यही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसकी प्रशंसा के लिए कोई शब्द नहीं बचतें हैं। जितनी प्रशंसा की जाए कम है। जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने कहा कि संगठनों द्वारा और आगे भी इसी प्रकार से रक्तदान करते रहेंगे जिससे लोगों में जागरूकता बढ़े रक्तदान करने से किसी का जीवन बच जाता है इसलिए एक दूसरे को रक्तदान करने के फायदे बताएं।
 कार्यक्रम में उपस्थित ब्लड बैंक प्रभारी डॉ गौरव सिंह, काउंसलर पंकज वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल सतीश चंद्र मौर्य, जिला महासचिव महिला शशि वर्मा, जिला महासचिव अरविंद यादव, नंदकिशोर, कुसुम देवी, मंजू देवी, मोनू रस्तोगी, संजय यादव, जैद अंसारी, लालजी यादव, सुनील यादव, रामानंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular