Homeउत्तर प्रदेशतहसील बार एसोसिएशन रामनगर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

तहसील बार एसोसिएशन रामनगर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी – रामनगर जनसभागार में तहसील बार एसोसिएशन रामनगर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें  न्यायधिकारी रोहित शाही व निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि रहे। अधिवक्ताओ ने अतिथियों को बुके भेंट एवं माला पहना कर स्वागत किया। न्यायधिकारी रोहित शाही ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्याय अधिकारी रोहित शाही ने कहा 2 वर्षों  में मैंने  ग्रामीण के आंखों में न्याय कि उम्मीद देखा बार और बेंच के सहायोंग से ही हुआ है। मैं जब भी कोई सहयोग मांगा चाहे वह रामनगर का हो या बाराबंकी का अधिवक्ता हो उन्होंने पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा हमारे बेंच का कोई भी अधिवक्ता लखनऊ बेंच के अधिवक्ता के सामने खड़ा होकर सही पॉइंट करता था तो बहुत अच्छा लगता। सोचता हूं हमारे बेैंच का अधिवक्ता इसे कैसे झुकाए। तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने कहा अधिवक्ताओं के समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। एडवोकेट राम मोहन शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर एसडीएम पवन कुमार, नायब तहसीलदार तहजीब हैदर, नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक, रितेश मिश्रा, एल्डेस्ट कमेटी अध्यक्ष राकेश कांत मिश्रा, कौशल किशोर त्रिपाठी, गिरजेश शुक्ला, मुकेश शुक्ला, चैतन्य नारायण, निरंकार त्रिवेदी, मदनलाल, सुमित अवस्थी, प्रवेश शुक्ला, अंकज यादव सहित तमाम अधिवक्ता व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular