Homeउत्तर प्रदेशशादी समारोह से लाया गया रखा मीठा चावल खा लेने से बच्चे...

शादी समारोह से लाया गया रखा मीठा चावल खा लेने से बच्चे हुए बीमार

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – मंगलवार को शादी समारोह से लाया गया घर में रखा मीठा चावल खाने से तीन मासूम बच्चें बीमार पड़ गए जिन्हें परिजनो ने तुरंत इलाज के लिए सी एच सी फतेहपुर में लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मझगवां शरीफ के स्वर्गीय मोहम्मद मिनहाज की बड़ी बेटी हिना की शादी समारोह से मीठा चावल परिजन घर लेकर आए थे जो घर में रखा था।  मां खेतों में काम करने गई थी तब उसकी अनुपस्थिति में रखा वासी मीठा चावल 11 वर्षीय अलीशा, 7 वर्षीय अरबीना और 5 वर्षीय कैफ ने खा लिया। कुछ ही देर बाद तीनों बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।बच्चों की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत फतेहपुर सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अवनीश चैधरी ने प्राथमिक जांच करके तत्काल तीनों बच्चों को भर्ती ले लिया। उनका उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अभी बच्चों की स्थिति के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। सुरक्षा के लिहाज से डॉक्टरों ने परिवार को बचे हुए मीठे चावल को नष्ट करने की सलाह दी है, ताकि कोई और व्यक्ति इसे खाकर बीमार न हो।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular