Homeउत्तर प्रदेशसक्रिय सदस्यता सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – विधानसभा के दतौली चैराहे पर आज सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन को आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आदरणीय शिवभूषण सिंह जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद के यशस्वी जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्या व हैदरगढ़ के लोकप्रिय विधायक माननीय दिनेश रावत भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सभी विधानसभाओं में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत माननीय मुख्य अतिथि श्री शिव भूषण सिंह जी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में पूरी तन्मयता से लगने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख हैदरगढ़ रामदेव सिंह ब्लॉक प्रमुख त्रिवेदीगंज सुनील सिंह ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी भाजपा नेता पंकज दीक्षित  एच के शुक्ला मण्डल अध्यक्ष मोहित मिश्रा ,तीरथ वर्मा ,रणवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular