Homeउत्तर प्रदेशदिवंगत जिला जज को दी श्रद्धांजलि

दिवंगत जिला जज को दी श्रद्धांजलि

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – दिवंगत जनपद न्यायाधीश पंकज सिंह के शोक प्रस्ताव के क्रम में यूपी सिस्टम ऑफीसर्स एंड असिस्टेंट एसोसिएशन के सिस्टम ऑफिसर विवेक यादव ने गुरूवार उनके आवास पर उनकी धर्मपत्नी अनीता सिंह से भेंट कर उन्हें शोक प्रस्ताव सौंप कर शोक संवेदना प्रकट की। बताते चलें कि जिला जज का उनके जन्मदिन की रात अचानक निधन हो गया था। जिससे जनपद के पूरे प्रशासनिक व न्यायिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई थी। सभी इस असंभावित मौत को लेकर हतप्रभ थे। गुरूवार को दिवंगत जिला जज की तेरहवीं संस्कार का आयोजन था। शोक प्रस्ताव में कहा गया है कि स्वर्गवासी पंकज सिंह एक उज्जवल प्रकाश थे। जिले में अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। कड़ी मेहनत उनका मंत्र था। वह एक कठोर कार्यपालक थे और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करते थे अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए उनका प्रशिक्षण कराते थे।
इस अवसर पर सिस्टम असिस्टेंट संदीप कुमार भी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular