Homeउत्तर प्रदेशकूड़े में अचानक लगी आग विकराल हो हुई बेकाबू,अग्नि शमन दल ने...

कूड़े में अचानक लगी आग विकराल हो हुई बेकाबू,अग्नि शमन दल ने कड़ी मशक्कत बाद किया काबू

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – कस्बा बदोसराय चैराहे से चन्द कदम दूर बदोसरांय सफदरगंज मार्ग के किनारे दुकान दारों द्वारा डाले गए कूड़े में अचानक आग लगने के बाद दूर-दूर तक फैल गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कोतवाली व कस्बा बदोसराय चैराहे के समीप सफदरगंज मार्ग पर एक पेट्रोल टंकी के निकट दुकानदारों द्वारा डाले गए कूड़े में बुधवार की रात  आग लग गई आज की लपेट देखकर स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया।   सभी ने एक जुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया धीरे-धीरे आग का दायरा बढ़ता गया ।  मौके पर पहुंची बदोसरांय पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद रात बारह बजे आग बुझाने में सफलता मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार बदोसराय सफदरगंज मार्ग के किनारे कूड़ा फेंका जाता है। किसी ने कूड़े के निस्तारण के लिए उसमें आग लगा दी।जो तेज हवा के कारण विकराल रूप ले लिया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular