Homeउत्तर प्रदेशआग से सुरक्षा के लिए ट्रांसफॉर्मर के आसपास 3 मीटर का सुरक्षित...

आग से सुरक्षा के लिए ट्रांसफॉर्मर के आसपास 3 मीटर का सुरक्षित क्षेत्र बनाएं किसान: अनुराग सिंह

8 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – तहसील रामसनेहीघाट सभागार में गुरुवार को अग्निशमन सप्ताह के तहत एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग ने अधिवक्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को आग से बचाव के प्रभावी उपाय बताए।
फायर टीम प्रभारी चंद्र भूषण शुक्ला ने आपातकालीन स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में 101, 112 और स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचित करें। विशेष रूप से बिजली से लगी आग पर पानी न डालने की सलाह दी। किसानों को खेतों में ट्रांसफॉर्मर के आसपास 3 मीटर का सुरक्षित क्षेत्र बनाने का सुझाव दिया।उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने घर निर्माण में सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने रसोई के निर्माण में आपातकालीन निकास की व्यवस्था और भवनों में पर्याप्त वेंटिलेशन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने इस पहल की सराहना की।
उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं। कार्यकम का संचालन किया गया हैं।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular