Homeउत्तर प्रदेशपैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट

पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – नगर पंचायत सिद्धौर के फूलमती वार्ड में पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने 30 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगा है। असन्द्रा थाना क्षेत्र के पुलिस चैकी सिद्धौर अंतर्गत नगर पंचायत फूलमती वार्ड निवासी रजनीश, जो कपड़ों की दुकान चलाते हैं,अपनी दुकान पर बैठे थे।तभी इसी वार्ड के सरजू प्रसाद, जैसीराम, मौजीराम व राम उदित दुकान पर पहुंचे और पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त लोगों ने रजनीश की जमकर पिटाई कर दी,बीच बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे गिरीश और रजत को भी छोटे आई है। रजनीश का आरोप है कि मारपीट के दौरान विपक्षी उसके जब में रखे 30 हजार रुपये भी छीन कर ले गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्ध और भेजा है।थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिलने  पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular