Friday, February 13, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशमोहम्मदपुर खाला में रंजिश के चलते लगाई छप्पर में आग

मोहम्मदपुर खाला में रंजिश के चलते लगाई छप्पर में आग

फतेहपुर, बाराबंकी – मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक परिवार को पुरानी रंजिश के चलते बड़ा नुकसान उठाना पड़ा  बैसन पुरवा गांव में सीमा देवी के घर के सामने रखे छप्पर में गांव के ही दो लोगों ने आग लगा दी। ज्ञात हो कि सीमा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीती रात इंद्र भान और सोनू ने उनके छप्पर में आग लगा दी। छप्पर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें अनाज, कपड़े, बर्तन और तख्त शामिल हैं।ग्रामीणों की मदद से काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक छप्पर में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़िता ने थाने में इंद्र भान पुत्र विद्या प्रसाद और सोनू पुत्र राजेंद्र प्रसाद गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular