Homeउत्तर प्रदेशदो माह का बकाया वेतन मांगा तो मालिक ने जातिसूचक गाली देकर...

दो माह का बकाया वेतन मांगा तो मालिक ने जातिसूचक गाली देकर कर्मचारी को भगाया

7 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी – एक युवक ने मीशो कंपनी के संचालक पर वेतन न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित नीरज कुमार ने सतरिख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सतरिख स्थित इजी पॉइंट (मीशो) संस्था सतरिख में  नीरज को संस्था के संचालक शैलेश कुमार वर्मा ने 15 हजार रुपए प्रति माह वेतन पर रखा था। लेकिन बताए अनुसार दो महीने तक काम करने के बावजूद कई बार मांगने पर भी उसे वेतन ना पहले माह का मिला ना दूसरे माह का बल्कि चाय पानी, आनेजाने में उसके 8-10 हजार बताए अनुसार अलग खर्च  हो गए।  
जब नीरज ने अपना दोनो माह के बकाए 30 हजार रुपए वेतन को लेकर ताकादा शुरू किया तो संचालक शैलेश कुमार वर्मा ने उसके साथ अभद्रता की और जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया। इसके बाद संचालक स्वयं भी प्राप्त जानकारी अनुसार संस्था को बंद कर फरार हो गया। पीड़ित ने मुकामी पुलिस को तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कर कड़ा कार्रवाई करते हुए उसका बकाया 2 माह का वेतन दिलवाने की मांग करते हुए बताया कि आरोपी शैलेश कुमार वर्मा अंबेडकर नगर के बेरी बुजुर्ग का रहने वाला है और बोलेरो गाड़ी (यूपी 32 एनएक्स 8114) का इस्तेमाल करता है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular