Homeउत्तर प्रदेशदो दुकानों से चोर बटोर ले गए हजारों का सामान

दो दुकानों से चोर बटोर ले गए हजारों का सामान

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात दो दुकानों से चोर हजारों का सामान बटोर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की है।
असन्द्रा थाना क्षेत्र के टिकरा बाजार की रात मंगलवार एक होटल और एक लोहे के सामान की दुकान से चोर नकदी और कीमती सामान उठा ले गए।होटल के मालिक राजू ने बताया कि रात में दुकान बंद करके वह घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने आए तो गुमटी का पटरा टूटा हुआ मिला।गल्ले में रखे करीब 250 से 300 रुपये गायब मिले।इसी तरह पास में स्थित रमापति विश्वकर्मा की लोहे के सामान की दुकान में भी चोरी हुई। चोरों ने यहां भी पटरा तोड़कर दुकान से सामान चुरा लिया।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular