जैदपुर, बाराबंकी – जैदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीराख मऊ गाँव रामसजीवन रावत के घर मे अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया और घर मे रखा सिलेंडर फट गया जिससे आग और बेकाबू हो गई उठ रही ऊँची ऊँची लपटें पड़ोस के घर को अपनी आगोश मे ले लिया और घर मे रखी सारी ग्रहथी जलकर खाख हो गई ग्रामीणों नें इसकी सूचना जैदपुर पुलिस और दमकल विभाग को दिया वहीं ग्रामीणों नें कड़ी मसाक्क्त के बाद आग पर काबू पाया वहीं आग बुझाने के दौरान 4लोग झुलस गए स्थानीय लोगों नें आनन फानन मे एम्बुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर भेजा जहाँ घायलों का इलाज जारी है।
अज्ञात कारणों से घर मे लगी आग सारी गृहस्थी जलकर हुई खाक
RELATED ARTICLES




