Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशकार ने बाईक को मारी टक्कर, टक्कर से अनियंत्रित बाईक

कार ने बाईक को मारी टक्कर, टक्कर से अनियंत्रित बाईक

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – नेशनल हाईवे अयोध्या लखनऊ के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में कार मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग बुरी तरह जख्मीं हो गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर दुल्हादेपुर मोड़ के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई।
अयोध्या के नेवरा सड़वा निवासी 30 वर्षीय अतुल तिवारी अपने साथी दीपक कुमार के साथ बाइक से बाराबंकी जा रहे थे। दुल्हादेपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल हाईवे से नीचे उतर गई।कार ने हाईवे किनारे टैक्सी का इंतजार कर रही सुमेरगंज निवासी 50 वर्षीय सहजहां को भी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।ईएमटी शिवकुमार और चालक धर्मानंद ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अतुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला सहजहां का इलाज सीएचसी में जारी है।
प्रभारी केंद्र अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार ने घायलों के भर्ती करके इलाज प्रारंभ कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular