Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ की पुलिस से उत्पीड़न की शिकायत

विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ की पुलिस से उत्पीड़न की शिकायत

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – तहसील रामसनेहीघाट के दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। अलियाबाद चैकी की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार महिला की शादी गुलचप्पा कलां के व्यक्ति से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति, ससुर और सास उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता के अनुसार उसे कई दिनों तक भूखा रखा जाता है। वह जब खुद से खाना बनाने की कोशिश करती है, तो उसके साथ मारपीट की जाती है।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब उसके पति मुंबई चले गए। सास और ससुर की प्रताड़ना में और इजाफा हो गया है। परेशान होकर महिला अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular