Homeउत्तर प्रदेशआंधी में पेड़ की डाल गिरने से 33 हजार की विद्युत लाईन...

आंधी में पेड़ की डाल गिरने से 33 हजार की विद्युत लाईन हुई क्षतिग्रस्त

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – आंधी पानी के चलते पेड़ की डाल गिरने से हाई टेन्शन तार क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके चलते आधा दर्जन फीडरों की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली जाने से गर्मी से परेशान ग्रामीण सरकार व विभाग को कोस भड़ास निकालते नजर आए।
रविवार की सुबह करीब 6 बजे तेज हवा आने के कारण चन्दौली से आने वाली 33 हजार हाइटेशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने एव तार के चिपकने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता लाल जी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू किया तो पिपरौली नहर के पास, डामौल क्रॉसिंग के पास रेलवे क्रासिंग के निकट इसके अलावा एक स्थान पर तार उत्तर गये थे।जिसकी मरम्मत के बाद करीब दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विद्युत उपकेन्द्र मसौली के 6 फीडरो के बिजली आपूर्ति 6 घण्टे बन्द रही।जिस कारण करीब एक सैकड़ा से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली के संकट से जूझना पड़ा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular