हैदरगढ़, बाराबंकी – गर्मी ने अपना कहर बरपाना जारी रखा है। इसी के साथ ही साथ खेतों में और बाग बगीचों में आग लगने का सिलसिला भी जारी है।
ताजा मामला हैदरगढ़ तहसील के खरसतिया गांव का है जहां पर शनिवार की दोपहर लगभग 11रू00 बजे राम के ताल की ओर से आग अज्ञात कारणों से लगी। जो बढ़ते बढ़ते अमृतसरोवर से होते हुए मोहित सिंह के फॉर्म हाउस की ओर बढ़ गई। जिसकी चपेट में किसानों के खेत में भूसा बनने वाली नरई और पेड़ पौधे भी आकर जल कर खाक हो गये। जिससे किसानों के चेहरे मायूस हो गए। कि अब जानवरों के लिए भूसे का इंतजाम कैसे होगा। अभी 10 दिन पहले भी ऐसी आग पहले भी खरसतिया में पहले भी लग चुकी है। जिसके कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
पीड़ित किसानों में रमेश अवस्थी, जागेश्वर अवस्थी, राजकरन सिंह, हनुमान मिश्रा, यज्ञशंकर त्रिवेदी, रामभीख त्रिवेदी ,कुंवर बहादुर सिंह सहित खरसतिया की जनता पर इस आग का गहरा आर्थिक प्रभाव पड़ा है।




