Homeउत्तर प्रदेशएक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध समागम का हुआ आयोजन

एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध समागम का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – बरौलिया स्थित सीता देवी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध समागम आयोजित किया गया।
सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी रहे। कॉलेज प्रबंधक अवधेश शुक्ला व विद्यालय के निदेशक अभिषेक शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को समझाया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति प्रभावित होती है। साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।अवस्थी ने बताया कि सरकार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, ड्रेस, जूते, मोजे और किताबें प्रदान कर रही है। ये सुविधाएं सीधे अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही हैं। उन्होंने छात्रों से मेहनत से पढ़ाई करने का आग्रह किया।कार्यक्रम के बाद पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। भाजपा नेताओं ने इस हमले की निंदा की।कार्यक्रम में नेहा सिंह आंनद, अमित, राम, सन्तोष पाण्डेय, प्रहलाद कुमार विमल, बचोले अवस्थी, कमलेश शुक्ला, नीरज वर्मा, अमित अवस्थी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, ललित वर्मा बलवंत प्रजापति, राजेश द्विवेदी के अध्यापक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular