Home मेरठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

श्री नागेश्वर महादेव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

श्री नागेश्वर महादेव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
15 / 100 SEO Score

मेरठ, रोहटा रोड गोकुल विहार स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में 13वां स्थापना दिवस पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर गोकुल विहार विकास समिति एवं श्री नागेश्वर महादेव मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन और पूजा-पाठ से हुई। पण्डित श्री प्रमोद ध्यानी जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माहौल भक्तिमय बन गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जो भगवान शिव के दर्शन करने और पूजा अर्चना में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे।

कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्थाएं सुचारु और भव्य रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

इस पावन अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से कैंट विधायक अमित अग्रवाल , मेयर हरिकांत अहलूवालिया, अरविंद कुमार मित्तल, गजेंद्र सिसोदिया, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र शर्मा, शोभित अग्रवाल, सरवेश उपाध्याय, संजय चौहान और देवराज सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

मेयर हरिकांत अहलूवालिया पूजा अर्चना करते हुए

गोकुल विहार विकास समिति और मंदिर समिति ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय नागरिकों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एकता और सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

स्थापना दिवस के इस अवसर ने न केवल भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया।

15 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here