Homeउत्तर प्रदेशबिना मान्यता सीज किया विद्यालय जांच दौरान मिला संचालित, दोबारा हुई सील...

बिना मान्यता सीज किया विद्यालय जांच दौरान मिला संचालित, दोबारा हुई सील की कार्रवाई

7 / 100 SEO Score

मसौली,  बाराबंकी – बगैर मान्यता के संचालित पैरामाउंट इंटर कालेज उधौली को सीज किये जाने के बाद भी संचालन पाये जाने पर राजकीय इंटर काॅलेज अहमदपुर के प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी विजय गुप्ता व खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौली फिजा मिर्जा ने पुनः कॉलेज को सील किया गया।
जांच टीम के द्वारा विद्यालय से सम्बन्धित अभिलेख मांगे जाने पर विद्यालय में कार्यरत कार्मिकों द्वारा कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गये। खण्ड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा ने बताया कि निरीक्षण के समय कक्षा 10 में अमन, रवि, चंदन, उमेश, विशाल, दिव्या, शमा आदि बच्चे, कक्षा 09 में अंशिका गुप्ता, काजल आदि बच्चे, कक्षा 11 में करन विश्वकर्मा, सौरभ वर्मा आदि बच्चे अध्ययनरत मिले जब बच्चों से पूछा गया तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वह सभी आधुनिक इंटर कॉलेज कोटवा सड़क विकास खण्ड बनीकोडर में नामांकित हैं। इसी तरह कक्षा 05 में नैतिक शुक्ला, दिव्या, सुभान आदि बच्चे, कक्षा 03 में नैतिक कक्षा 02 वैभव कक्षा 01 में सागर, खुशी, तनु, प्रियांषु शिवांश, शुऐब आदि बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत मिले विद्यालय के टीचर स्टाफ में साक्षी यादव, वर्षा, राम देवी, प्राची विश्वकर्मा, शुभम द्वारा शिक्षण कार्य किया जा रहा था।जांच टीम ने विद्यालय को पुनः सील करते हुये उसमें अध्ययनरत बच्चो का प्रवेश निकटतम परिषदीयध्मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराने के निर्देश के साथ ही उच्च अधिकारियों को सूचना प्रेषित की है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular