Homeउत्तर प्रदेशचोरों ने बीती रात मचाया जमकर उत्पात, दो अलग-अलग गांवों में लाखों...

चोरों ने बीती रात मचाया जमकर उत्पात, दो अलग-अलग गांवों में लाखों की चोरी

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – असन्द्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धौर चौकी की में चोरों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। दो अलग-अलग गांवों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के कीमती जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया।इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
पहली घटना सिद्धौर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के कैथानी मजरे की है।जहां निवासी मुन्ना उर्फ गोविंद रावत के घर को निशाना बनाया गया।बताया जा रहा है कि रात के समय वह खुद छप्पर के नीचे सो रहे थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य छत पर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसपैठ की, और बक्से का ताला काटकर उसमें रखा एक छोटा बक्सा उठा ले गए।बक्से में 50 हजार रुपये नकद और जरूरी बांड मौजूद थे। भोर में खटपट की आवाज सुनकर मुन्ना की नींद खुली। लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे।पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी है।दूसरी बड़ी चोरी तिलसिया गांव में हुई, जहां गुड्डू उर्फ रामतेज वर्मा के घर को चोरों ने छत के रास्ते से निशाना बनाया। परिवार के सभी सदस्य बाहर सो रहे थे और इसी का फायदा उठाते हुए चोर घर में दाखिल हो गए। अलमारी और बक्सों में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब परिजन घर के अंदर पहुंचे, तो नजारा देख उनके होश उड़ गए।
दोनों मामलों में पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। क्षेत्रीय लोगों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर रोष है और लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular