Homeउत्तर प्रदेशदो बाइक आमने सामने टकराई एक युवक की हुई मौत

दो बाइक आमने सामने टकराई एक युवक की हुई मौत

7 / 100 SEO Score

धनपतगंज, सुल्तानपुर – गोसाईगंज के टिहड़ा गांव निवासी शिवपूजन घर से बाइक से अकेले कूरेभार मार्ग से मिल्कीपुर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। कोरौं चौराहा के पास सामने से जा रही दूसरी बाइक से वह टकरा गए। दुर्घटना में शिवपूजन गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार मयंक उर्फ हिमांशु श्रीवास्तव निवासी किनौली मिल्कीपुर इनायतनगर अयोध्या और उनके पीछे बैठी तनु कनौजिया निवासी कटावां महमूदपुर, गोसाईगंज घायल हो गईं। तीनों को सीएचसी धनपतगंज पहुंचाया गया। जहां शिवपूजन व मयंक को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने शिवपूजन को मृत घोषित कर दिया। मयंक को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ व तनु को सीएचसी धनपतगंज से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। मयंक ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular