Homeउत्तर प्रदेशभगवान परशुराम प्रकटोत्सव व अक्षय तृतीया पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव व अक्षय तृतीया पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – बाबा पंचम दास कुटी दशहरा बाग में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव व अक्षय तृतीया का पावन कार्यक्रम ब्राह्मण कल्याण समिति  के तत्वाधान में आचार्य कन्हैयालाल मिश्र व दिलीप मिश्रा एडवोकेट के संयोजन एवं पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी की अध्यक्षता में ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, महामंत्री देश दीपक मिश्रा की उपस्थिति में आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश, गौरी गणेश, नवग्रह, पृथ्वी पूजन, भगवान विष्णु सहस्त्र नाम का हवन जन कल्याण के लिए पंडित सीताकान्त मिश्र  ने संपन्न कराया।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक पूजन किया।
ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी व महामंत्री देश दीपक मिश्रा द्वारा भगवान परशुराम का चित्र देकर मंत्री जी को सम्मानित किया गया साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे,  अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी व रामचंद्र मिश्र के साथ  वरिष्ठ ब्राह्मणजनों को  भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
राज्य मंत्री ने उपस्थित ब्राह्मणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है, ब्राह्मणों की त्याग व तपस्या किसी से छुपी हुई नहीं है, इतिहास गवाह है कि महर्षि दाधीच और चाणक्य जैसे अनेक उदाहरण हैं । हम सभी ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है और हम सभी ब्राह्मणों को अपने संस्कारों से समाज को नई दिशा देने की जरूरत है  जिससे समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है।
कवियों ने काव्य पाठ भी किया जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ कवि श्री राम किशोर तिवारी, विनय शुक्ला,  सीताकांत मिश्रा स्वयंभू, साहब नारायण शर्मा, दीपक शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, अनंत मिश्रा आदि ने भगवान परशुराम का महिमा मंडन करते हुए अनेक रचनाओं को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से देव प्रकाश मिश्रा, अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला एडवोकेट, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर बाजपेई, सतीश पांडे एडवोकेट, आदित्य दीक्षित, रामू मिश्र,  देव प्रकाश मिश्रा, राहुल मिश्रा, पीयूष मिश्रा, ज्ञान प्रकाश पांडे  ,राघवेंद्र तिवारी, अतुल पांडे, विमलेंद्र तिवारी, संजय अवस्थी,  उपेंद्र द्विवेदी,  डीके शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ला, पुरुषोत्तम अवस्थी, श्रीकांत मिश्रा, राकेश अवस्थी, देवराज त्रिपाठी, रुद्र प्रताप अवस्थी, नंदकिशोर मिश्रा, उमेश तिवारी, संतोष मिश्रा, राजेश अवस्थी, अंकित द्विवेदी आदि उपस्थित ब्राह्मणों ने कार्यक्रम में सहभागिता का निर्वाहन किया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular