Homeउत्तर प्रदेशमदद के बहाने भाई ने बीमार भाई को ठगा, चल-अचल सम्पत्ति कराई...

मदद के बहाने भाई ने बीमार भाई को ठगा, चल-अचल सम्पत्ति कराई अपने नाम, शिकायत

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – बड़े भाई का इलाज कराने के बहाने ले जाकर समस्त चल अचल संपत्ति अपने नाम कराने का बड़ा मामला सामने आया है। छोटे भाई के कृत्य की जानकारी होने पर बीमार एव बुजुर्ग पीड़ित अपने बच्चो के साथ न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला भूलीगंज निवासी बुजुर्ग अली अहमद पुत्र कासिम अली जो वर्तमान समय मे बीमार है गत 22 अप्रैल की सुबह अली अहमद का छोटा भाई अली अकबर अपने पुत्र एव रिजवान पुत्र कल्लू के साथ आकर  कहा कि बाराबंकी चलो दवा ले आये और रजिस्ट्री आफिस मे ले जाकर कहा कि चलो 5 लाख रुपये इलाज वाला कार्ड बनवाने के लिए अंगूठा लगा दो भुक्तभोगी अशिक्षित होने के कारण चला गया और काफी कागजो पर अंगूठा लगवा लिया तथा कहा कि 2 बजे तक अस्पताल खुला रहता है अब बंद हो गया है कल लाकर डाक्टर को दिखाएंगे दूसरे दिन जब कोई नही आया तो अली अकबर के घर जाकर इलाज के लिए कहा तो टाल मटोल करने लगे शक होने पर जब रिजवान से पूछताछ की तो रिजवान ने बताया कि अली अकबर ने तुम्हारी समस्त चल अचल सम्पति अपने नाम दान के रूप मे लिखा लिया है जिसकी जानकारी होते ही अली अहमद के पैरो के नीचे से जमीन खिसक गयी और अली अकबर से पूछा तो गाली गलोच करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया।
भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular