सिद्धौर बाराबंकी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर बीते 1 मई को स्वास्थ्य चिकित्सा कराने आई 22 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर बीते 1 मई शाम लगभग चार बजे उसको पेट में हल्का दर्द था। जिसके चलते वह स्वयं अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए सिद्धौर सीएचसी पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि छात्रा की तबीयत इतनी गंभीर नहीं थी,कि वह चल फिर न सके। इलाज से कुछ देर पहले ही उसने अस्पताल परिसर में खुद चलकर एक्सरे भी कराया था। ऐसे में छात्रा की अचानक हुई मृत्यु को लेकर परिजन गंभीर सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की फार्मासिस्ट की लापरवाही के चलते मेरी पुत्री की मौत हो गई।
जबकि इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर कुमार संजय पांडे का कहना है कि वह हृदय रोग की बीमारी से ग्रसित थी। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। इलाज के लिए अस्पताल में वह आई थी। जिसका पल्स चल रहा था। तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे रेफर कर दिया गया था। लेकिन जाने से पूर्व ही उसकी सीएचसी प्रांगण में ही मौत हो गई। परिजन उसे घर ले गए। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई ।
सीएचसी सिद्धौर इलाज के लिए पहुंची युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
RELATED ARTICLES




