Homeउत्तर प्रदेशपत्रकार प्रेस परिषद उत्तर प्रदेश को मिला नया अध्यक्ष – मनीष मिश्रा...

पत्रकार प्रेस परिषद उत्तर प्रदेश को मिला नया अध्यक्ष – मनीष मिश्रा को सौंपी जिम्मेदारी

10 / 100 SEO Score

लखनऊ – पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार श्री निरंकार सिंह जी द्वारा उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने मनीष मिश्रा जी का फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। पूरे प्रदेश में इस नियुक्ति को लेकर पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस दौरान निरंकार सिंह जी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से शैलेंद्र नगाइच के विषय में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट किया कि “शैलेंद्र नगाइच का हमारे संगठन पत्रकार प्रेस परिषद से कोई संबंध नहीं है। उन्हें छह वर्ष पूर्व आसिफ अली द्वारा हाथरस जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन हमारे संगठन द्वारा उन्हें कभी भी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया गया।” उन्होंने आगे कहा कि “पूर्व में ही आसिफ अली एवं उनके द्वारा की गई सभी नियुक्तियों को अवैध घोषित करते हुए संगठन से निष्कासित किया जा चुका है।”

नई जिम्मेदारी मिलने पर मनीष मिश्रा जी ने कहा कि वे शीघ्र ही प्रदेश एवं जिला स्तरीय इकाइयों का गठन करेंगे और पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

रिपोर्ट – सर्वेन्द्र चौहान

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular