Homeउत्तर प्रदेशघर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव

घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव

7 / 100 SEO Score

सिंहपुर, अमेठी – शिवरतनगंज क्षेत्र के पूरे बुधई गांव में शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। युवक की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल मां पड़ोस में किसी काम से गई थीं। पति मजदूरी के लिए बाहर थे और छोटी बहन बड़ी बहन की ससुराल गई थी। इस दौरान बेटे ने घर के अंदर लगे हुक में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि बेटा कुछ समय से तनाव था और उसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। सुबह वह बकरी चराने गया था और दोपहर में लौटकर अकेले घर में था। इसके बाद उसने यह दुखद कदम उठाया। बंशीलाल की मौत के बाद मां रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए कहती हैं कि बंशी भले जैसा भी था, लेकिन घर के कामकाज में हाथ बंटाता था। भगवान ने इकलौता सहारा भी छीन लिया। शिवरतनगंज थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular