Homeमथुरामथुरा में मातेश्वरी अहिल्याबाई की विरासत का उत्सव

मथुरा में मातेश्वरी अहिल्याबाई की विरासत का उत्सव

10 / 100 SEO Score

माथुर –आज अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा एवं महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान मे मातेश्वरी वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जी के 300 वें जन्मदिवस पर कृष्णा नगर बिजली घर मथुरा में पुष्पांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन साहित्यकार सीवी विकल जी की अध्यक्षता में और संचालन नरेश सर ने किया l

पुष्पांजलि सभा में सर्वप्रथम मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रतीकात्मक चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात समाजसेवी रमेश सैनी एवं चित्रसेन मौर्य जी ने संयुक्त रूप से मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर को पराधीन भारत में नारी सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल बताकर उनके जीवन की प्रमुख घटना पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने बताया कि मातेश्वरी अहिल्याबाई ने अपने शासन परंपरागत तौर तरीके त्याग जनहित में समाज सुधार के कार्य करते हुए अंधविश्वास आडंबर एवं सामाजिक कृतियों के उन्मूलन हेतु प्रेरक कार्य किए थे जो आज भी प्रासंगिक हैपुष्पांजलि सभा में मानसिंह राजस्थानी श्रीमती नगीना जी एवं समाजसेवी राजवीर सिंह आदि को स्मृति चिन्हभेंट कर एवं स्वाफा बांधकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी वी विकल, चित्रसेन मौर्य ,रमेश सैनी, श्रीमती नगीना,आकाश बाबू ,राजवीर सिंह ,सौदान सिंह, राजू सर, साबिर खान, नरेश सर, करण कुमार ,पुष्पेंद्र कुमार ,चांद मोहम्मद ,मानसिंह राजस्थानी, सरदार महेंद्र सिंह ,हरि सविता, लक्ष्मण सैनी ,कालीचरण आदि आज मौजूद रहे।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular