HomeNewsईद-उल-अजहा पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम: सहारनपुर को 7 जोन, 100 सेक्टर...

ईद-उल-अजहा पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम: सहारनपुर को 7 जोन, 100 सेक्टर में बांटा गया; प्रतिबंधित फोटो डालने पर होगी FIR”

15 / 100 SEO Score

सहारनपुर — ईद-उल-अजहा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लगातार पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है और ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी की जाएगी।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि कल जनपद में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद परंपरागत रूप से कुर्बानी दी जाएगी।पुलिस ने पूर्व की भांति सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है। पीएसी बल को भी संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया है। सभी पुलिस अधिकारी सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त पर रहेंगे और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

प्रशासन द्वारा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से संबंधित कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मॉनिटरिंग सेल द्वारा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों का तुरंत खंडन किया जा रहा है।

यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

15 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular