Home हरियाणा कालका अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गद्दी वेलफेयर सोसाइटी ने किया योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गद्दी वेलफेयर सोसाइटी ने किया योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गद्दी वेलफेयर सोसाइटी ने किया योग शिविर का आयोजन
10 / 100 SEO Score

कालका (हरियाणा)
ब्यूरो रिपोर्ट – सुभाष कोहली

गद्दी वेलफेयर सोसाइटी, कालका (पंजीकृत) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मर्करी पार्क कालका में योग शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य योग के माध्यम से समाज में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य देन है, जो हमें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। सोसाइटी के महासचिव डॉ. करनैल सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य योग के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों को तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

मुख्य सलाहकार गगन सिंह चौहान ने कहा कि गद्दी वेलफेयर सोसाइटी हमेशा से सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है, और योग दिवस इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस कार्यक्रम में सोसाइटी की उपाध्यक्ष डिम्पल शर्मा, कोषाध्यक्ष दया राम, संयुक्त सचिव मोहिन्दर सिंह, कार्यकारी सदस्य रुमाल सिंह ने भी अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति और सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करवाई गईं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाने की शपथ के साथ हुआ।

10 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here