जिला शामली वन विभाग ने कसी कमर,वन महोत्सव में लगवाएगा 13 लाख से अधिक पेड़

11 / 100 SEO Score

वन महोत्सव के अंतर्गत आज पूरे उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक पेड़ लगवाए जाने का लक्ष्य है। और जनपद शामली में 13 लाख पौधे आज बुधवार को लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।


वन महोत्सव के उपलक्ष में “एक पेड़ मां के नाम” नामक जनपद स्तरीय एक कार्यक्रम शामली वन विभाग द्वारा भैंसवाल क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिडको के चेयरमैन वाई पी सिंह रहे। जिन्होंने प्रदेश मैं लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण का दावा किया।

वन विभाग शामली के डीएफओ जगदेव सिंह ने कहा कि पृथ्वी का 33% भूभाग वर्षों से आच्छादित रहना चाहिए।

सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि आज हर व्यक्ति को मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने कहा यहां मौजूद लोगों ने जिले के लक्ष्य को प्रमाणित कर दिया है। इस मौके पर एडीएम सत्येंद्र सिंह थानाभवन के सीओ जितेंद्र सिंह और जिले की तीनों रेंज के वन रेंजर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वी के पांडेय ने किया इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शलभ मित्तल भी मौजूद रहे।

11 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here