Home News Part – 15 pm ke pen se tarot card reading :- card – Temperance कार्ड – टेम्परन्स

Part – 15 pm ke pen se tarot card reading :- card – Temperance कार्ड – टेम्परन्स

0
Part – 15 pm ke pen se tarot card reading :- card – Temperance कार्ड – टेम्परन्स

टैरो कार्ड – टेम्परन्स

आज हम टैरो कार्ड टेम्परन्स के बारें में जाननेवाले हैं।

नंबर/सुट

टेम्परन्स कार्ड का नंबर चौदह हैं और यह मेजर आर्काना का कार्ड हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स हैं-

संतुलन, संयम, समझ, सूझबूझ, तालमेल, सामंजस्य।

कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-

इस कार्ड के आने पर व्यक्ति संतुलन बनाये रखने में माहिर होता हैं। वह संयम से काम लेता हैं। समझ और सुझबूझकर काम करता हैं। सामंजस्य उसके पास होता हैं।

अगर वह समझदारी से काम लेनेवाला नहीं हैं, तो वह जिस काम को करना चाहता हैं उसमें उसे तालमेल बिठाना होगा। बेलेंस बनाये रखना होगा, तभी काम अच्छे से होगा।

यस/नो/मेबी

किसी प्रश्न को लेकर हाँ या ना में जवाब चाहिए हो तो यह कार्ड हाँ में जवाब देता हैं। कार्ड पॉजिटिव हैं, आपका काम हो जायेगा पर बैलेंस जरुरी हैं।

समय

इस कार्ड के लिए काम होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं।

23 नवंबर से 20 दिसंबर।

रेनी सीजन में काम होगा।

संयम से ही सक्सेस मिलेगी।

संयम रखे तो जल्द काम होगा।

जल्द काम होगा, धैर्य रखे।

समतोल बनायें रखें।

राशि

इस कार्ड की राशि धनु हैं।

ग्रह

इसका ग्रह गुरु और बुध माना जाता हैं पर धनु राशि का स्वामीग्रह गुरु हैं।

दिशा

कार्ड अनुसार ग्रह दिशा उत्तर हैं। वैसे गुरु की दिशा ईशान्य और बुध की उत्तर हैं।

तत्व

इसका तत्व अग्नि और जल मानते हैं।

चक्र/चक्रमंत्र

इस कार्ड का चक्र सेक्रल, स्वाधिष्ठान हैं और चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘वं’ हैं।

रत्न

जिन्हें रत्न धारण करना हो वें मेलाकाइट, टेक्टाइट स्टोन पहन सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र-उपाय में आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-पाठ, प्रार्थना करें।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं।

1.

ॐ शांताकाराय नमः

इस मंत्र का प्रतिदिन 21 बार जप करने से लाभ जरूर मिलता है। ये भी ध्यान रखें कि मंत्रों को पूरी शुद्धता के साथ ही पढ़ें। प्रतिदिन सुबह स्नान करके ईश्वर की आराधना के साथ इन मंत्रों का जाप करें तो आपके काम बनते जाएंगे। लोग आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आपका व्यवहार सौम्य और मधुर रहेगा।

2

ॐ ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदंः पूर्णात्पूर्णमुदच्यते, पूर्णस्यपूर्णमादाय पुर्णमेवावशिष्यते, ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः

इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार 5 मालाओं में जप करना चाहिए। इससे मन औऱ मष्तिष्क काबू में रहता हैं।

3.

ॐ गतक्रोधाय नमः

ज्यादातर लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर भी झुंझलाहट दिखाने लगते हैं। ये मंत्र गुस्से पर काबू रखने में मददगार है। इस मंत्र को प्रतिदिन 108 बार पढ़ने से चिड़चिड़ेपन से निजात मिलती है।

4.

कर्कोटस्य नागस्य दमयन्त्या नलस्य च।

ऋतुपर्णस्य राजर्षेः कीर्तनं कलिनाशनम्।।

इन मंत्रों का नियमित जाप करें तो असर जरूर होता है। एकाग्रता, ध्यान, क्रोध पर काबू, शांतचित्त आदि के लिए यह मंत्र उपयुक्त हैं। 

आज के लिए इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here