Sunday, December 14, 2025
spot_img

24.1 C
Delhi
Sunday, December 14, 2025
spot_img

HomeNewsभाग 27 pm ke pen se tarot card reading टैरो कार्ड -...

भाग 27 pm ke pen se tarot card reading टैरो कार्ड – फाईव ऑफ वँड्स Tarot Card – Five of Wands blog

टैरो कार्ड – फाईव ऑफ वँड्स Tarot Card – Five of Wands

कार्ड नंबर : 5; नाम : फाईव ऑफ वँड्स सूटः वँड्स

की वर्ड्स :

संघर्ष, झगड़े, प्रतिस्पर्धा, टकराव, असहमति, यादवी।

विस्तृत जानकारी

इस कार्ड के आने पर संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होती हैं। झगड़े होते हैं। प्रतिस्पर्धा बढ़ती हैं। टकराव की स्थिति उत्पन्न होती हैं। आपस में असहमति बनी रहती हैं। यादवी युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होती हैं।

हाँ/ना; यस/नो/मेबी

नहीं; नो

समय :

इस कार्ड के निकलने पर कार्य होना नहीं हैं, उल्टे झगड़े-फसाद हो सकते हैं। फिर भी कुछ मतभेदों के साथ कार्ड का समय इस प्रकार हैं-

1. 22 जुलाई से 1 ऑगस्ट।

2. 22 मार्च से 31 मार्च। पाँच हफ्तों में, या स्प्रिंग सीजन में कार्य नहीं होगा यह पता चल सकेगा।

3. पाँच दिन में या बसंत ऋतु याने स्प्रिंग सीजन में, मार्च-एप्रिल में कार्य नहीं होगा यह पता चल सकेगा।

4. सूट के अनुसार बैंड्स की वजह से स्प्रिंग बसंत ऋतु में कार्य नहीं होगा यह पता चल जायेगा। बसंत ऋतु में जो भारत में मार्च-एप्रिल में होता हैं, उस दौरान कार्य न होने का अहसास हो जायेगा।

राशि :

मेष, सिंह, धनु मानी जाती हैं।

ग्रह:

सूर्य, मंगल, गुरु, शनि माने जाते हैं।

ग्रह दिशा :

इस कार्ड की दिशा साऊथ ईस्ट- आग्नेय मानी जाती हैं। मंगल दिशा दक्षिण हैं, सूर्य दिशा पूर्व हैं, गुरु दिशा ईशान्य हैं।

तत्व :

अग्नि।

चक्र :

थ्रोट, विशुद्धा

चक्रमंत्र

‘हं’

स्टोन :

कार्नेलियन

मंत्र-उपाय:

आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं-

1. पति पत्नी के झगड़े के लिए उपाय।

रोज सूर्यास्त के समय 21 दिन तक आधा किलो गाय का कच्चा दूध लें। उसमें नौ बूंद शुद्ध शहद को मिलाएं और एक अच्छे साफ-सुथरे बर्तन में डालकर स्नान करें। शुद्ध वस्त्र पहनकर मकान की ऊपरी छत से नीचे तक प्रत्येक कमरे, जीने, गैलरी आदि में उस दूध के छीटें दें। मुख्य द्वार तक आएं और बचे हुए शेष दूध को द्वार के बाहर ही धार से गिरा दें। इस प्रक्रिया को करते हुए अपने इष्टदेव का स्मरण अवश्य करते रहें। ऐसा निरंतर 21 दिनों तक करने से घर हर प्रकार की बलाओं से मुक्त हो जाता है।

2. कार्यालयीन शत्रु के लिए उपाय।

अगर आपके कार्यालय में कोई शत्रु लगातार आपके काम में बाधा डालता है तो सुबह सूर्य उदय के पूर्व एक हरा नींबू ले, इसको दुश्मन का नाम लेकर चार बराबर भाग में विभाजीत करें। इसके बाद 108 बार गायत्री मंत्र का जप करते हुए नींबू को किसी चौराहें पर जाकर चारों दिशा में उछाल दे। इसके बाद अपने कार्य को करें व दुश्मन को भूल जाए। दुश्मनी खत्म हो जायेगी।

3. महिला शत्रु के लिए उपाय।

जिनकी शत्रु कोई स्त्री होती है। ऐसे लोग सिंदुर, लाल चंदन, कंगनी, छोटी इलायची व ककड़सिंगी से धूप बना लें, इसके बाद 21 शनिवार दोपहर 1 बजे महादेव मंदिर में जाकर जो स्त्री दुश्मन की तरह व्यवहार कर रही हो, उनका नाम लेकर धूप को जला ले। इसके साथ ऊं नमः शिवाय मंत्र का तब तक जप करें, जब तक धूप जलता रहे।

नोट – उपाय कभी भी भलाई के लिए किये जाने चाहिए, किसी का बुरा करने के लिए उपाय नहीं करने चाहिए।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular