नाइन ऑफ पेंटाकल्स
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn it yourself, and see the future.
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘नाइन ऑफ पेंटाकल्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
इस कार्ड पर 9 नंबर अंकित होता हैं। यह पेंटाकल्स सूट का नौंवा कार्ड हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
समृद्धि, पारिवारिक सुख, खुशहाली, सौभाग्य, ऐश्वर्य, उल्हास, वित्तीय स्थिरता, प्रचुरता, भौतिक सुख सुविधायें।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति समृद्ध होता हैं। उसका पारिवारिक सुख बढ़ता हैं। उसके जीवन में खुशहाली आती हैं। सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। उसका ऐश्वर्य बढ़ता हैं। घर में जीवन में उल्हास का वातावरण रहता हैं। वित्तीय स्थिरता रहती हैं। धन-धान्य की प्रचुरता रहती हैं, भौतिक सुख सुविधाएँ रहती हैं।
हाँ/ना और यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर हाँ में होगा। प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
1. 12 सितंबर से 22 सितंबर तक कार्य हो सकता हैं।
2. 1 फरवरी से 11 फरवरी तक कार्य हो सकता हैं, बहुत लंबा समय लग सकता हैं, विंटर सीजन में, शीत ऋतु में मतलब सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
3. 9 साल में, विंटर सीजन में, शीत ऋतु मतलब सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
4. नौं पेंटाकल्स की वजह से नौं वर्ष के भीतर, पेंटाकल्स की वजह से विंटर सीजन में शीत ऋतु याने सर्दी में, मिड दिसंबर से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
राशि/ग्रह/राशिस्वामी
इस कार्ड की राशि वृषभ, कन्या, मकर हैं। इसके ग्रह बुध, शूक्र और शनि माने जाते हैं। वृषभ राशि का स्वामीग्रह शूक्र हैं। कन्या राशि का स्वामीग्रह बुध हैं। मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं।
दिशा
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं। शुक्र ग्रह की दिशा आग्नेय हैं, बुध की दिशा उत्तर हैं, शनि की दिशा पश्चिम हैं।
तत्व/चक्र/चक्रमंत्र
इस कार्ड का तत्व पृथ्वी हैं। इसका चक्र रूट/मूलाधार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘लं’ हैं।
रत्न उपाय
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें एमेथिस्ट या ब्लडस्टोन धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
1. लक्ष्मी कृपा और सकरात्मकता के लिए:
घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए मुख्य द्वार पर आटे या रंग से रंगोली बनाएं। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और उसके साथ सकारात्मक ऊर्जा भी घर के अंदर प्रवेश करती हैं।
2. घर में नकारात्मकता और रोगभय दूर करने के लिए:
घर के प्रवेश द्वार पर सिंदूर या कुमकुम से ॐ और शुभ-लाभ लिखें। ऐसा करने से, घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती हैं, रोगभय नहीं रहता ऐसी मान्यता हैं।
3. धन प्राप्ति और व्यापार वृद्धि के लिए:
शिव लिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाये और उसके बाद शिव मंत्र का 108 बार जप करें।
मंत्र – ॐ सोमेश्वराय नमः
4. रोज सुबह लक्ष्मी मंत्र का स्फटिक माला पर जप करें।
मंत्र – पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
5. कर्जमुक्ति और चिंता दूर करने के लिए:
रोज एक माला लक्ष्मी मंत्र का जप करें।
मंत्र- ऊं ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!