HomeNews'भारत विरोधी पार्टी बन चुकी है कांग्रेस', एआई समिट में हुए बवाल...

‘भारत विरोधी पार्टी बन चुकी है कांग्रेस’, एआई समिट में हुए बवाल पर भड़की बीजेपी

12 / 100 SEO Score

 शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस की ओर से किया गया विरोध भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पर हमला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की तरह नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी दल की तरह काम कर रही है। राहुल गांधी मंडली भारत की प्रगति से घबराकर देश की छवि खराब करने पर उतर आई है।

जयराम ठाकुर ने आगे कहा, “आज विश्व भारत की तकनीकी क्षमता, नवाचार और नेतृत्व का सम्मान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी संकीर्ण और ओछी राजनीति का परिचय देते हुए देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने का शर्मनाक प्रयास किया है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध किसी सरकार के विरुद्ध नहीं, बल्कि भारत के विरुद्ध है। कांग्रेस विदेशी मंचों पर भारत को कमजोर दिखाने, निवेशकों को भ्रमित करने और देश की वैश्विक साख को नुकसान पहुंचाने का सुनियोजित प्रयास कर रही है।

कांग्रेस की राजनीति सिर्फ विरोध तक सीमित: अनुराग ठाकुर

वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी ओछी राजनीति से राष्ट्रीय शर्म का विषय बन चुकी है। जब-जब देश प्रगति करता है, कांग्रेस प्रदर्शन करती है। कांग्रेस की राजनीति सिर्फ विरोध तक सीमित है। अनुराग ने यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान डालने का शर्मनाक रास्ता चुना।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular