बाराबंकी। पत्रकार प्रेस महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रताप मिश्र “साकेती” का लंबी बीमारी के बाद देहरादून में निधन हो गया। जिसकी जानकारी वायरल होते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम पत्रकार संगठन जहां अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिग्गज पत्रकार व चतुर्थ स्तम्भ के लिए लगातार संघर्ष कर रहे स्व. राम प्रताप मिश्र “साकेती” के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।देशभर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं ने जी अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें पत्रकार हितों का सशक्त प्रहरी बताते हुए कहा कि उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।मंगलवार अपराह्न 03:30 बजे जनपद बाराबंकी के देवॉ रोड स्थित गांधी भवन में गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदेश मध्य महामंत्री राहुत त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रताप मिश्र “साकेती” के चित्र पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष मध्य संजय वर्मा “पंकज”, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश मध्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरूद्ध शुक्ला, प्रदेश मध्य उपाध्यक्ष पं. आर. एन. शर्मा, जिला सचिव मो.आसिफ आदि तमाम पत्रकारों ने सजल श्रद्धांजलि देते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताई। वहीं प्रदेश मध्य अध्यक्ष संजय वर्मा “पंकज” ने दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उतराखंड के राम प्रताप मिश्र “साकेती” जी का लंबी बीमारी के उपरांत दिनांक 22 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन से न केवल संगठन बल्कि पूरे देश के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर व्याप्त है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. साकेती जी वर्षों से पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय रूप से संघर्षरत रहे। उनके नेतृत्व में संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई और अनेक राज्यों में इकाइयों का विस्तार हुआ। वे सरल स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते रहे।

राष्ट्रीय सचिव सरवेन्द्र चौहान द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए संगठन द्वारा एक सप्ताह के लिए घोषित राष्ट्रीय शोक मनाने की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान संगठन की सभी गतिविधियां ठप रहेंगी। जिला व मंडल कार्यकारियों द्वारा क्रमशः शोक सभा का आयोजन इस दौरान जारी रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक के आवाज प्लस के संपादक संजीव श्रीवास्तव, नवल टाइम्स लखनऊ ब्यूरो चीफ सुधीर वर्मा “हरिहर वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शरद श्रीवास्तव, अयोध्या मंडल अध्यक्ष राजेश भट्ट (बाबा पत्रकार), श्रीनिवास त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ल, जिला संगठन मंत्री सद्दाम राईन,शानू, नसीम,अवनीश गुप्ता,राष्ट्रीय अदालत हिन्दी साप्ताहिक संपादक चंदन कश्यप, योगेश मौर्य, जिला महामंत्री सर्वजीत वर्मा, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा,शिवाकांत शुक्ला,वीरेंद्र श्रीवास्तव बब्बल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ वीरेन्द्र सैनी, अयोध्या मंडल महामंत्री राजेश शर्मा फक्कड़ शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, धनन्जय शर्मा आदि तमाम पत्रकार मौजूद रहे।




