HomeNewsभाग 53 P. M. KE PEN SE TAROT CARD READING टैरो कार्ड...

भाग 53 P. M. KE PEN SE TAROT CARD READING टैरो कार्ड – थ्री ऑफ स्वोर्डस Tarot Card – Three Of Swords

19 / 100 SEO Score

भाग 53 थ्री ऑफ स्वोर्डस

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn It Yourself And See The Future.

इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘थ्री ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

यह स्वोर्डस सूट का तीसरा कार्ड हैं। इसपर तीन नंबर अंकित होता हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

दिल का टूटना, हृदय विकार, कसक, टीज, उदासी, जुदाई, आघात, दुःख।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने से व्यक्ति का दिल टूटता हैं। उसे हृदयरोग हो सकता हैं। कोई कसक, कोई टीज उसके मन में रह सकती हैं। वह उदास रह सकता हैं। उसे जुदाई का दुःख झेलना पड़ सकता हैं। उसे मानसिक शारिरिक आघात हो सकते हैं। जीवन में, मन में दुःख हो सकता हैं।

हाँ/ना और यस/नो/मेबी

किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर नो मे होगा।

प्रश्नकर्ता का कार्य नहीं होगा। उस कार्य के न होने से उसे बहुत दुःख होगा।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

१. 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर।

२. तीन दिन में।

३. 1 सितंबर से 11 सितंबर तक।

४. ऑटम सीजन में कार्य नहीं होगा यह समझ आयेगा।

५. तीन हफ्तों में, शरद ऋतु में सितंबर, अक्टूबर, नवंबर मध्य में कार्य नहीं होगा पता चल जायेगा।

६. सूट स्वोर्ड्स की वजह से तीन हफ्ते या शरद ऋतु में, ऑटम सीजन में, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर मध्य में कार्य नहीं होगा पता चल जायेगा।

नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस कार्ड की राशि मिथुन, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र, शनि माने जाते हैं।

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं।

इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र हर्ट, अनाहत हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘यं’ हैं।

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व आदि से भी उपाय कर सकते हैं।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

१. सच्चा प्यार पाने के लिए कुंडली के उपाय।

जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करें। सप्तम भाव में ग्रह की शांति के लिए पूजा कराएं। लाल, गुलाबी और पीले रंग की वस्तुएं तोहफे में दें। युवती हरी चूड़ियां और गुरुवार को पीले वस्त्र पहने। अगर कालसर्प और मंगल दोष है, तो शांति के लिए उपाय करें।

२. प्रेम पाने के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय।

घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में बाथरूम नहीं होना चाहिए। इस दिशा में लव बर्डस का एक जोड़ा रखें। प्रेम में ताजगी बरकरार रखने के लिए घर के पूर्व और पूर्वोत्तर दिशा की स्वस्छता का ध्यान रखें।

३. प्रेम में सफल होने के लिए श्रीकृष्ण की पूजा।

भगवान कृष्ण के मंदिर में बांसुरी और पान अर्पित करें। साथ ही ऊँ हूं ह्रीं सः कृष्णाय नमः इस कृष्ण मंत्र का जाप करें।

४. शूक्र मंत्र का नियमित जाप करें।

मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः

प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुख पाने के लिए गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करें।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

19 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular