Homeमेरठहीमोफिलिया रोगियों के लिए कार्य कर रही आई ड्रीम टू ट्रस्ट

हीमोफिलिया रोगियों के लिए कार्य कर रही आई ड्रीम टू ट्रस्ट

8 / 100 SEO Score

दिनांक : 24-04-2026 (शुक्रवार) को हीमोफिलिया रोगियों के लिए कार्य कर रही आई ड्रीम टू ट्रस्ट ने लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सहयोग से विश्व हीमोफिलिया दिवस के उपलक्ष्य में हीमोफिलिया वार्ड का औपचारिक शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता द्वारा कराया गया। हीमोफिलिया नोडल अधिकारी डॉ. नवरत्न गुप्ता और आई ड्रीम टू ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी ने हीमोफिलिया रोगियों के लिए बनाए गए वार्ड पर प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पौधा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने आई ड्रीम टू ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए हीमोफिलिया वार्ड को ट्रस्ट की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब हीमोफिलिया मरीजों को फैक्टर लगवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

हीमोफिलिया नोडल अधिकारी डॉ. नवरत्न गुप्ता ने ट्रस्ट द्वारा नि: स्वार्थ भाव से हीमोफिलिया रोगियों की सहायता करने पर आई ड्रीम टू ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी ने हीमोफिलिया वार्ड को 8 सालों की मेहनत का सफल परिणाम बताकर प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता और नोडल अधिकारी डॉ. नवरत्न गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया। राजन चौधरी द्वारा एक हीमोफिलिया रोगी को होने वाली पीड़ा और फैक्टर लगवाने के लिए करने पड़े इंतज़ार के सम्बन्ध में वीडियो दिखाई गयी। साथ ही हीमोफिलिया रोगियों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के समन्वयक प्रिंस अग्रवाल और अनुज कुमार मलिक द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग मे आयोजित कार्यक्रम मे किया गया। इस अवसर पर लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से उप – प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, एस.आई.सी. डॉ. सुधा कुमारी, पूर्व एस.आई.सी. डॉ. धीरज राज व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, ट्रस्ट की ओर से जिला अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज, गौरव शर्मा, हर्ष कुमार, आकाश यादव व हीमोफिलिया मरीज और नोवो नोडिक्स कंपनी से देवराज शर्मा उपस्थित रहे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular