भाग 58 एट ऑफ स्वोर्डस
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘एट ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह स्वोर्डस सूट का आठवां कार्ड हैं। इस पर आठ नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
बंधा महसूस करना, असहाय, चिंता, पीड़ित मानसिकता, शक्तिहीन, कुछ ना सूझना, अंधेरा छाना।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति बंधा हुआ महसूस करता हैं। खुद को असहाय महसूस करता हैं। चिंताग्रस्त रहता हैं। पीड़ित मानसिकता वाला रहता हैं। शक्तिहीन हो जाता हैं। उसे क्या करें यह समझ नहीं आता, उसे कुछ भी सुझाई नहीं देता। उसके जीवन में अंधेरा छाया रहता हैं। व्यक्ति को चाहिए कि वह बंधनमुक्त हो जाये।
हाँ/ना-यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना-यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर नो में होगा।
प्रश्नकर्ता का कार्य नहीं होगा। वह जिस कार्य को करना चाहता हैं, उस कार्य को लेकर वह बंधा हुआ महसूस कर सकता हैं।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 21 मई से 31 मई।
२. 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक।
३. आठ दिन में, आठ हफ्तों में, आठ महिनों में या वर्षों में। कार्य के स्वरुप के अनुसार समय तय करना होता हैं।
४. सूट की वजह से ऑटम सीजन, शरद ऋतु में, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर मध्य में कार्य नहीं होगा पता चलेगा।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस कार्ड की राशि मिथुन, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र, शनि और गुरु माने जाते हैं।
नोट: गुरु की राशि धनु और मीन, इस कार्ड के लिए नहीं मानी गयी हैं।
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं। जिन्हें इस कार्ड के लिए गुरु ग्रह मानना हैं, वें गुरु की ईशान्य दिशा का इस्तेमाल करें।
इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र थर्ड आय, अजना हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘उं’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
पिछले कई भागों में हमने ढेर सारे उपाय बता दिए हैं, उनमें से कोई भी उपाय अपनी समस्याओं के लिए कर सकते हैं।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!




