भाग 61 भाव 1 में मंगल फल
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम भाव एक में मंगल फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
मंगल शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका साहसी, शूर, ऊर्जावान, उत्साही, स्वतन्त्र, आत्मविश्वासी, सुन्दर, सुखी, सुयोग्य, परिश्रमी, दृढ़प्रतिज्ञ, कर्मशील, कर्मठ, धार्मिक, प्रभावशाली हो सकते हैं।
मंगल अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका क्रोधी, तुनकमिजाज,असहाय, अशांत, दुर्घटनाग्रस्त, दुर्बल, रोगी हो सकते हैं। इनके शरीर पर घाव हो सकते हैं, पारिवारिक जीवन में असन्तोष रह सकता हैं। ऐसे लोग खुद को सबसे होशियार और दुसरों को मुर्ख समझते हैं।
मेष, वृश्चिक राशि में स्वगृही मंगल हो तो जातक-जातिका निरोगी, सुदृढ, दिर्घायु, सरकारी लाभ प्राप्त करनेवाले हो सकते हैं।
मकर राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका धनि, विद्यावान हो सकते हैं।
सिंह राशि में मंगल हो तो इश्वर कृपा प्राप्त हो सकती हैं। जातक-जातिका धनि, उन्नत हो सकते हैं।
वृषभ, कन्या, मकर राशि का मंगल होने से जातक-जातिका कंजूस हो सकते हैं।
मिथुन, तुला राशि का मंगल होने से जातक-जातिका मिलनसार हो सकते हैं।
कर्क, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशि का मंगल होने से जातक-जातिका लालची, मतलबी हो सकते हैं। उनके लिए पैसा ही सबकुछ हो सकता हैं।
पहले भाव में मंगल होने से कुंडली मांगलिक हो जाती हैं। लेकिन मंगल दोष कुछ ग्रहों के योग से नष्ट हो जाता हैं। इसलिए मंगल दोष बन रहा हैं इस बात से डरना नहीं चाहिए। हम मंगल दोष का अलग से अध्ययन करेंगे किसी अन्य भाग में। उस भाग में मंगल दोष को समझने में आसानी हो जायेगी।
कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।
उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!




