Homeदेश / दुनियाIran-US Ceasefire:‘हमारी सेना है तैयार, किसी भी हमले का दिया जाएगा मुंहतोड़...

Iran-US Ceasefire:‘हमारी सेना है तैयार, किसी भी हमले का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब’- मोहम्मद बाघेर गालिबफ

11 / 100 SEO Score

अमेरिका (United States of America) के 14 सूत्रीय प्रस्ताव पर ईरान (Iran) के जवाब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उन्होंने ईरान के जवाब को अस्वीकार्य बताते हुए इसे खारिज कर दिया और साथ ही इसे कचरा भी बताया। इतना ही नहीं, ट्रंप ने ईरान से सीज़फायर पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा दिया कि ईरान से सीज़फायर बड़े लाइफ सपोर्ट पर है। ट्रंप की धमकी का ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ (MB Ghalibaf) ने जवाब दिया है।

“हमारी सेना है तैयार”

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए गालिबफ ने लिखा, “हमारी सेना किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। गलत रणनीति और गलत फैसले हमेशा गलत नतीजों की ओर ले जाते हैं और हैं और पूरी दुनिया यह बात समझ चुकी है। हम हर विकल्प के लिए तैयार हैं और वो (अमेरिका और इज़रायल) हैरान रह जाएंगे।”

“अमेरिकी टैक्सदाताओं को भुगतना होगा खामियाजा”

गालिबफ ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “14 सूत्रीय प्रस्ताव में उल्लेखित ईरानी जनता के अधिकारों को स्वीकार करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। अन्य कोई भी दृष्टिकोण पूरी तरह से निरर्थक होगा। इससे एक के बाद एक असफलता के अलावा कुछ नहीं होगा। अमेरिका जितना ज़्यादा टालमटोल करेगा, उतना ही ज़्यादा अमेरिकी टैक्सदाताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”

11 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular