HomeNewsभाग 62 P. M. KE PEN SE TAROT CARD READING टैरो कार्ड-...

भाग 62 P. M. KE PEN SE TAROT CARD READING टैरो कार्ड- नाइट ऑफ स्वोर्डस Tarot Card- Knight Of Swords

23 / 100 SEO Score

खुद सिखियें और भविष्य देखियें। Learn It Yourself And See The Future.

भाग 62

टैरो कार्ड- नाइट ऑफ स्वोर्डस

Tarot Card- Knight Of Swords

इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘नाइट ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

यह स्वोर्डस सूट का बारहवां कार्ड हैं। इस पर बारह नंबर अंकित होता हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

आक्रमण, आक्रामक, दबाव डालना, बात पे अड़ जाना, कठोर कारवाई, साहस, अधीर, जल्दबाजी।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने पर व्यक्ति आक्रामक रुप इख्तियार करता हैं। वह दबाव तंत्र का इस्तेमाल करता हैं। अपनी बात पे अड़ जाता हैं। वह कठोर कारवाई कर सकता हैं। वह साहसी एवं आक्रामक होता हैं। अधीर होता हैं, जल्दबाजी करता हैं। इस कार्ड के निकलने पर प्रश्नकर्ता के ऊपर आक्रमण हो सकता हैं या वह खुद किसी पर आक्रमण कर सकता हैं।

हाँ/ना-यस/नो/मेबी 

किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना-यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर मेबी में होगा।

प्रश्नकर्ता का कार्य होगा या नहीं यह कह नहीं सकते। वह जिस कार्य को करना चाहता हैं, उस कार्य को पूरा करने के लिए प्रश्नकर्त्ता को उत्साह, हिम्मत, संघर्ष का सामना करना पड़ सकता हैं। जिससे काम निकलवाना हैं उसपर दबाव डालना पड़ सकता हैं।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

१. 21 मई से 20 जून।

२. कोर्ट कार्ड की वजह से एक महीने में कार्य होगा या नहीं पता चल सकता हैं।

३. 12 दिनों में, 12 हफ्तों में, 12 महिनों में या 12 सालों में कार्य होगा या नहीं यह पता चल सकता हैं। कार्य के स्वरुप अनुसार समय निश्चित करना होता हैं।

४. सूट स्वोर्ड्स की वजह से ऑटम सीजन में, शरद ऋतु में, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर मध्य में कार्य होगा या नहीं होगा यह पता चलेगा।

नोट: कार्य होगा या नहीं यह इस समय अवधि के आसपास पता चल सकता हैं। किसी भी कार्य के स्वरुप से यह तय करना होता हैं कि उसकी समय अवधि नजदीक की बताये या दूर की।

नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

राशि/ग्रह

इस कार्ड की राशि वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र और शनि माने जाते हैं।

ग्रह दिशा

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं।

तत्व/चक्र/चक्रमंत्र

इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र क्राउन, सहस्रार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘ॐ’ हैं।

रत्न धारण

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

स्क्रीन पर ध्यान रखें, हम सॉफ्टवेयर वॉइस की वजह से मंत्र उच्चार नहीं करते। आप चाहे तो स्क्रीनशॉट ले अथवा हमें इमेल या मैसेज करके पीडीएफ की माँग करें।

इन मंत्रों से ऊर्जा उत्पन्न होगी। इसके साथ गायत्री मंत्र भी बोल सकते हैं।

1. नृसिंह गायत्री मंत्र।

नृसिंह गायत्री मंत्र शत्रु को हराने, बहादुरी, भय और दहशत दूर करने, पुरुषार्थी बनने और किसी भी आक्रमण से बचने के लिए असरदार साबित होता है।

मंत्र- ॐ उग्रनृसिंहाय विद्महे वज्रनखाय धीमहि तन्नो नृसिंह प्रचोदयात्।

2. दुर्गा गायत्री मंत्र।

दुर्गा गायत्री मंत्र विघ्नों के नाश, दुर्जनों और शत्रुओं को मात देने तथा अहंकार के नाश के लिए उपयोगी हैं।

मंत्र- ॐ गिरिजायै विद्महे शिव धीमहि तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se blogs

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

धन्यवाद!

23 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular