भाग 64 भाव 4 में मंगल फल
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम भाव चार में मंगल फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
मंगल शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका को जमीन-जायदाद का सुख, मातृप्रेम, खेती से लाभ, वाहन सुख, राजनीति में लाभ, सफलता, लोकप्रियता, नीडरता, आदि शुभ फल मिल सकते हैं।
मंगल अशुभ स्थिति में हो तो मातृप्रेम का अभाव, मातृपीडा, मित्रों से रिश्तेदारों से दुर्व्यवहार, बीगडे संबंध, कुटुंबियों से झगड़े, घर से दूर परदेश या परराज्य में निवास, वस्त्राभाव, वाहन दुर्घटना, व्यवसायिक अस्थिरता, चोरी का भय, छलकपट, कानूनी विवाद आदि अशुभ फल मिल सकते हैं।
मेष, वृश्चिक और मकर राशि में स्वगृही और उच्च मंगल हो तो जातक-जातिका को वाहन सुख, भुमि-भवन सुख, मातृसुख मिल सकता हैं।
मेष, कर्क, सिंह, मीन राशि में मंगल हो तो बहुत अधिक संघर्ष के बाद उन्नति होती हैं। भाग्योदय जन्मस्थान से दूर हो सकता हैं।
मेष, सिंह, धनु राशि में कुप्रभावी मंगल हो तो घर में आग लगने का खतरा रहता हैं।
चौथे भाव में मंगल होने से कुंडली मांगलिक हो जाती हैं। लेकिन मंगल दोष कुछ ग्रहों के योग से नष्ट हो जाता हैं। इसलिए मंगल दोष बन रहा हैं इस बात से डरना नहीं चाहिए। किसी अन्य भाग में हम मंगल दोष का अलग से अध्ययन करेंगे। उस भाग में मंगल दोष को समझने में आसानी हो जायेगी।
कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।
उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se, pm ke pen se blogs, pm ke pen se brahma puran, pm ke pen se tarot card, pm ke pen se kundali jyotish, pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan, dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!




